फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a victory procession to welcome Ravi Dahiya, flower showers

रवि दहिया के स्वागत में निकाला विजयी जुलूस, हुई पुष्पवर्षा

Thu, 19 Aug 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was a victory procession to welcome Ravi Dahiya, flower showers
गांव नाहरी में पहुंचने पर खुली जीप में ओलंपियन पहलवान रवि दहिया व प्रशिक्षक महाबली सतपाल को समार? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतकर गांव का नाम विश्व पटल पर चमकाने वाले नाहरी के पहलवान रवि दहिया के स्वागत में बुधवार को हजारों लोग उमड़ पड़े। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से नाहरी तक पहलवान रवि दहिया को उसके गुरू महाबली सतपाल के साथ खुली जीप में रोड शो निकालते हुए लाया गया। दिल्ली से बांकनेर तक 25 किलोमीटर का सफर करीब दो घंटे में पूरा हो सका। जबकि बांकनेर से अपने गांव तक पहुंचने में उसे साढ़े तीन घंटे लग गए। सीएम मनोहर लाल ने रवि दहिया को गदा भेंटकर व शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रवि दहिया सुबह नौ बजे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से खुली जीप में अपने गुरु महाबली सतपाल के साथ नाहरी गांव के लिए निकले। इस दौरान दिल्ली में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। जिसके चलते उन्हें 25 किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे लग गए। वह सुबह करीब 11 बजे गांव नाहरी से पहले दिल्ली के गांव बांकनेर में पहुंचा। रवि के स्वागत में ग्रामीण 200 कार, 500 बाइक व ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर पहले ही पहुंच गए।
विज्ञापन

रवि दहिया जैसे ही बांकनेर पहुंचा जयकारे से गूंज उठे। वहां से ग्रामीण नाचते गाते ढोल थाप व चार डीजे बजाते हुए गांव में पहुंचे। करीब पांच किलोमीटर का यह सफर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सका। जुलूस में 42 स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। वहीं रवि के घर के बाहर भी ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत समारोह में पहुंचे सीएम मनोहर लाल व खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मंच पर रवि दहिया व उनके गुरु महाबली सतपाल पहलवान का अभिनंदन किया। इस दौरान रवि दहिया को गदा व शॉल देकर सम्मानित किया।
गांव नाहरी को दी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात
गांव नाहरी में रवि दहिया के सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव नाहरी में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने गांव में इंडोर स्टेडियम बनवाने के साथ स्कूलों का भी कायाकल्प करने की बात कही। इसके अलावा गांव में पुस्तकालय, कम्यूनिटी सेंटर खोलने, पीएचसी को सीएचसी सेंटर में तब्दील करने की घोषणा की। इसके अलावा गांव की फिरनी को पक्का किया जाएगा। साथ बिजली व पेयजल की व्यवस्था को सुचारु करने की बात कही। धार्मिक स्थल दादा शंभुनाथ व एक अन्य तालाब का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
बकाया बिजली बिल भरने पर जुर्माना होगा माफ
नाहरी गांव में 24 घंटे बिजली की सुविधा देने के लिए नई योजना की शुरुआत की है। गांव में बिजली बिल के बकाएदारों की संख्या 660 है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि यदि यह ग्रामीण बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो न केवल जुर्माना माफ होगा, बल्कि 12 माह की आसान किस्तें भी बनाई जाएंगी। सीएम ने कहा कि जो गांव 100 प्रतिशत बिल जमा करवाते हैं, वहां पर 24 घंटे बिजली दी जाती है। ऐसे में ग्रामीण चाहें तो उन्हें भी 24 घंटे बिजली मिल सकती है।

जलभराव की समस्या का होगा निदान
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गांव में जलभराव की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए ड्रेन बनाई जाएगी। गांव की हर रसोई में पीने का पानी पहुंचेगा। गांव के स्कूल को 1. 88 करोड़ रुपये से नया बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed