फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There should be an impartial investigation into the cases of ADGP and ASI: Surendra Panchal

एडीजीपी और एएसआई के मामलों की हो निष्पक्ष जांच : सुरेंद्र पांचाल

Thu, 16 Oct 2025 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
There should be an impartial investigation into the cases of ADGP and ASI: Surendra Panchal
15....मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत करते भारत विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरें
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भारत विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पांचाल ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार और एएसआई संदीप लाठर की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका आरोप है कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एएसआई की आत्महत्या संदिग्ध है। जब उनका इस मामले से लेना-देना नहीं था तो उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी। एडीजीपी की मौत के नौ दिन बाद पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। पांचाल ने कहा कि भारत विकास मोर्चा जल्द ही अपनी पार्टी की घोषणा करेगा।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों की मौत मामले में हो सख्त कार्रवाई
रोहतक। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान अनिल भाटिया ने कहा कि पूरण कुमार व संदीप की आत्महत्या ने प्रदेश को हिला कर रख दिया है। पुलिस अधिकारियों की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के पुलिस अधिकारी इस हद तक मानसिक और प्रशासनिक दबाव में हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा और न्याय की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल की सरकार से मांग है कि संदीप के वीडियो में उठाए गए मुद्दों की गहन व निष्पक्ष जांच की जाए। पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार, जातिवाद और दमनकारी तंत्र पर अंकुश लगाया जाए। व्यापारियों और आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने व निपटाने के लिए स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed