फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no shortage of DAP fertilizer in the state, Chief Minister himself is monitoring: Dr. Arvind Sharma

प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं, मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे निगरानी : डॉ. अरविंद शर्मा

Mon, 11 Nov 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of DAP fertilizer in the state, Chief Minister himself is monitoring: Dr. Arvind Sharma
फोटो 29- सोनीपत के गोहाना में सोनीपत रोड से पानीपत रोड के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास करते कैब
गोहाना। सहकारिता, जेल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को सोनीपत रोड से पानीपत रोड के सुंदरीकरण कार्य शुरू कराया। उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा द्वार का अनावरण भी किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डीएपी के नाम पर कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। डीएपी खाद मामले को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं निगरानी रखे हुए है और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार काम करने के फुल मूड में है। 100 दिन में सरकार जनता को काम करके दिखाएगी। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस का आधार खत्म हो चुका है और अब हरियाणा में भाजपा की सरकार लंबे समय तक रहेगी। उन्होंने कहा विकास कार्यों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर गोहाना के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन के कामों को पूरा किया जाए। यदि किसी अधिकारी की नागरिकों को परेशान करने की जानकारी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, सुमित कक्कड़, भूपेंद्र मुदगिल, जयदेव देशवाल, सरदार कबूल सिंह, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed