फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no dengue test facility in the sub-division's civil hospital

Sonipat News: उपमंडल के नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं

Sun, 27 Aug 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
There is no dengue test facility in the sub-division's civil hospital
कूलर में भरे पानी में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल के नागरिक अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए जांच की सुविधा नहीं है। अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीजों की सीबीसी जांच की जा रही है और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर उसे महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए रेट निर्धारित कर दिए हैं और निजी अस्पतालों के नोटिस बोर्ड पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
उपमंडल के नागरिक अस्पताल में मरीजों की डेंगू जांच करने की सुविधा नहीं है। मरीजों की सीबीसी जांच कर प्लेटलेट्स से डेंगू का अंदाजा लगाया जा रहा है और प्लेटलेट्स कम मिलने पर जांच के लिए खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाता है। कुछ मरीज खानपुर कलां न जाकर निजी अस्पतालों की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में मरीजों की जांच के लिए 650 रुपये निर्धारित किए हैं, लेकिन निजी अस्पताल में कार्ड से डेंगू की जांच की जा रह है। कार्ड से की जाने वाली जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा मान्य नहीं है। जिले में खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में ही डेंगू की निशुल्क जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने गठित की हैं टीमें
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित की गईं टीमें घर-घर जाकर पानी की टंकियों और कूलर की जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर मौके पर नष्ट किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में 11 व शहरी क्षेत्र में 5 टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।

नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है। बुखार से ग्रस्त मरीजों व डेंगू के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया जाता है, जहां पर डेंगू जांच निशुल्क की जाती है। अब तक उपमंडल में डेंगू के केवल आठ केस मिले हैं।
- डॉ. संजय छिकारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed