फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no better means than Shrimad Bhagwat Katha for purification of mind: Acharya

मन की शुद्धि के लिए श्रीमद्भागवत कथा से बढ़कर कोई साधन नहीं : आचार्य

Thu, 13 Feb 2025 08:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
There is no better means than Shrimad Bhagwat Katha for purification of mind: Acharya
सोनीपत। कामी रोड स्थित श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर सिद्धपीठ में मंदिर समिति की ओर से 22वें वार्षिक महोत्सव पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का पांचवां दिन रहा। बरसाना से कथावाचक आचार्य डॉ. रोहिताश भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला, गिरिराज पूजन के प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

यजमान के रूप में प्रभात सिंघल व प्रदीप गोयल ने भागवत पूजन कर कथा की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में श्री बालाजी सेवा समिति के प्रधान रघुनंदन व्यास, राकेश बंसल, राकेश बिंदल व प्रदीप खत्री ने दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि मन की शुद्धि के लिए श्रीमद्भागवत कथा से बढ़कर कोई साधन नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज वासियों को गिरिराज की पूजा-अर्चना करने के लिए कहा तो इंद्रदेव क्रोधित हो गए, उन्होंने ब्रज में बारिश की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को सात दिनों तक अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रज वासियों की रक्षा की थी। तब इंद्र देवता को ज्ञात हुआ कि श्रीकृष्ण स्वयं साक्षात परमेश्वर हैं, इसलिए भगवान कृष्ण को गिरिधर नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में समिति के प्रधान प्रमोद गुप्ता, उप प्रधान देवेंद्र कुच्छल, महासचिव सुनील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कुच्छल व सचिव पवन जिंदल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed