{"_id":"662fe74c9086ef0688014042","slug":"there-is-mourning-in-the-family-due-to-the-death-of-three-friends-who-had-gone-to-visit-mussoorie-in-an-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117589-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मसूरी घूमने गए तीन दोस्तों की हादसे में मौत से परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मसूरी घूमने गए तीन दोस्तों की हादसे में मौत से परिवार में पसरा मातम
Tue, 30 Apr 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
विकास त्यागी का फाइल फोटो।
गन्नौर। उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने की घटना में जिले के गन्नौर खंड के तीन दोस्तों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर तीनों के परिवार में मातम छा गया। परिजन मसूरी के लिए रवाना हो गए हैं।
गन्नौर के गांव बड़ी निवासी विकास त्यागी (45), गांव शाहपुर तगा निवासी राजपाल (50) और प्रधानावास मोहल्ला, बादशाही रोड निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबलू (40) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनका गन्नौर के डिवाइन सिटी में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय था। वहीं राजपाल की जीटी रोड पर जूतों की दुकान भी है। तीनों शनिवार को हरिद्वार व मसूरी घूमने गए थे। सोमवार की सुबह उनकी कार मसूरी के हाथी पांव रोड के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे तीनों दोस्तों की मौकेे पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने हादसे के सूचना मृतकों के परिजनों को दी। सूचना के बाद तीनों के घरों में मातम पसर गया। इसके बाद परिजन स्थानीय अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। तीनों दोस्तों को क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विकास त्यागी, राजपाल व ओमप्रकाश उर्फ बबलू शादीशुदा थे। बड़ी गांव के विकास त्यागी को एक बेटा व एक बेटी है जो स्कूल में पढ़ रहे हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वहीं शाहपुर तगा निवासी राजपाल दो बेटों के पिता हैं। उनका एक बेटा स्कूल में पढ़ाई करता है। जबकि दूसरा बेटा उनके साथ दुकान के काम में हाथ बंटाता था। प्रधानावास मोहल्ले के ओमप्रकाश एक बेटी व दो बेटों के पिता थे। ओमप्रकाश दो भाई हैं। छोटा भाई विकास औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में नौकरी करता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ही तीनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद आस-पड़ोस के लोग उनके घरों में सांत्वना देने पहुंचते रहे, लेकिन अपनों को खाने के गम में डूबे परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।