फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is a need to treat everyone equally for development: Birendra Singh

विकास के लिए सभी को एक समान करने की आवश्यकता : बीरेंद्र सिंह

Wed, 27 Dec 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
There is a need to treat everyone equally for development: Birendra Singh
गोहाना में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व अन्
गोहाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह बुधवार को गोहाना पहुंचे। उन्होंने सोनीपत रोड स्थित गार्डन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और 2 अक्तूबर को जींद में आयोजित मेरी आवाज सुनो रैली में भारी संख्या में पहुंचने का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार को महिलाओं, किसानों व गरीब वर्ग के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसके चलते खिलाड़ी अपने पदक भी वापस कर रहे हैं। कुश्ती के संगठन में अधिकारी वह बनाए गए हैं, जिन्होंने कभी खेलकूद में हिस्सा नहीं लिया है। संगठन के वह अधिकारी खिलाड़ियों की बात को कैसे समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केवल गरीब और किसानों के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया कि वह भी राजनीति में शामिल होकर देश के हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश का 57 फीसदी धन एक फीसदी पूंजीपतियों के हाथ में है। जबकि बाकी की धनराशि अन्य लोगों के हाथ में है। देश में विकास करने के लिए आर्थिक आधार पर सभी को एक समान करने की आवश्यकता है। इसके बाद ही देश विकास करेगा और बेरोजगारी दूर होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा व जजपा का गठबंधन लंबे समय तक नहीं चलेगा। जनता के कल्याण के लिए सरकार को देश के विकास पर पैसा खर्च करना होगा और युवाओं को रोजगार देना होगा। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से आरक्षण देने की आवश्यकता है। जिससे महिलाएं समाज में एक समान हो सके। इस मौके पर प्रदीप चहल, जय सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed