फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There are no orthopedic and ENT specialists for three days, patients are getting troubled

Sonipat News: तीन दिन से नहीं हैं हड्डी व ईएनटी रोग विशेषज्ञ, मरीज हो रहे परेशान

Thu, 31 Jul 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
There are no orthopedic and ENT specialists for three days, patients are getting troubled
फोटो 06: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में खाली हड्डी रोग विशेषज्ञ व ईएनटी विशेषज्ञ की ओपीडी। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ व ईएनटी विशेषज्ञ होते हुए भी तीन दिन से मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में हड्डी रोगियों के ऑपरेशन तक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल व ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दिव्यांग चिकित्सा शिविर में दिव्यांग विद्यार्थियों की चिकित्सा जांच कर रहे हैं, जिसकी वजह से ओपीडी न होने के कारण मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों में जाकर उपचार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शिक्षा विभाग की ओर से 28 जुलाई से शिविर लगा रखा है। इसमें हर खंड के स्कूलों से दिव्यांग विद्यार्थियों को चिकित्सा जांच के लिए बुलाया जा रहा है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल व ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा की ड्यूटी चिकित्सा जांच के लिए लगा दी गई थी। उसके बाद से दिव्यांग विद्यार्थियों की चिकित्सा जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र बनाने के लिए आने वाले विद्यार्थियों की लगातार भीड़ रहती है। उसके बाद से चिकित्सक ओपीडी नहीं लगा पा रहे हैं। इसकी वजह से हड्डी व ईएनटी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें निजी अस्पतालों में पैसे देकर उपचार करवाना पड़ रहा है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ व ईएनटी विशेषज्ञ होते हुए भी उपचार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed