फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Then corona infection started spreading rapidly, 9 infected found in the district

फिर तेजी से फैलने लगा कोरोना संक्रमण, जिले में मिले 9 संक्रमित

Sat, 11 Jun 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Then corona infection started spreading rapidly, 9 infected found in the district
कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोबारा से बढ़ने लगी है। जिले में शुक्रवार को 9 लोग संक्रमित मिले हैं। साथ ही तीन मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा है। जिसके कारण लोग बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। इससे कोरोना की रफ्तार तेज होने लगी है। अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाएगी। बाजारों में लोग दो गज की शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं कर रहे और न ही मास्क लगा रहे है। इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण दर 2.44 फीसदी रही
शुक्रवार को 509 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 346 आरटीपीसीआर और 163 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हो गई। इसमें से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 369 रिपोर्ट में से 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इससे संक्रमण दर शुक्रवार को 2.44 फीसदी रही। संक्रमित सभी मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 9 संक्रमित मिले हैं। लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की जा रही है।अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते हैं तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed