{"_id":"68e03971fdc6ae54890f641e","slug":"theft-in-school-villagers-angry-thieves-broke-into-the-school-wall-sonipat-news-c-197-1-snp1001-143279-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्कूल में चोरी....ग्रामीणों में रोष, दीवार तोड़कर घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्कूल में चोरी....ग्रामीणों में रोष, दीवार तोड़कर घुसे चोर
Sat, 04 Oct 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के आरके कॉलोनी मुरथल के राजकीय स्कूल में सेंध लगाकर अलमारी में की गई चोरी। स्र
सोनीपत। गांव मुरथल की आरके कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर इनवर्टर-बैटरी, मिड-डे-मील का सामान, बर्तन और रिकॉर्ड तक ले गए। स्कूल में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। स्कूल में अभिभावकों व प्रबुद्ध लोगों को बुलाया गया। जिसके बाद शिक्षकों और ग्रामीणों ने पंचायत कर सामूहिक हस्ताक्षरित शिकायत मुरथल थाना पुलिस को सौंपी है।
मुख्याध्यापिका अनीता की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया कि स्कूल स्टाफ शुक्रवार सुबह स्कूल में पहुंचा तो चोरी का पता लगा। चोरों ने खिड़की-स्टोर रूम की दीवार तोड़कर सेंध लगाई। स्कूल से कंप्यूटर का यूपीएस, इनवर्टर और दो बैटरियां, दो फुटबॉल, दो बैडमिंटन सेट, एक क्रिकेट सेट, 100 स्टील की प्लेट, दो स्टील के पतीले, दो ग्लोब, गणित किट, मिड-डे-मील के मसाले और सभी कक्षाओं की पुरानी किताब व कागजात चोरी मिले।
स्कूल स्टाफ का कहना है कि वर्ष 2021 से अब तक पांच से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोरों तक पुलिस पहुंच नहीं पाती। चोरी से परेशान शिक्षकों ने अभिभावकों और प्रबुद्ध लोगों को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने लगातार वारदातों को लेकर रोष जताया। ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में स्वयं भी हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका ने पास की एक कॉलोनी के युवकों पर शक जताया है।