{"_id":"6661040c69c1c8e8f10e1f86","slug":"the-youth-ran-away-after-taking-away-the-gold-bracelet-from-the-hand-sonipat-news-c-197-1-snp1004-119182-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाथ से सोने के कंगन निकालकर भागे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाथ से सोने के कंगन निकालकर भागे युवक
Thu, 06 Jun 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खांडा में बुधवार सुबह मंदिर से लौट रही महिला को रोककर बाइक सवार और पैदल युवक ने उसके हाथों से सोने के कंगन निकाल लिये। इसके बाद महिला को धक्का देकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है।
गांव निवासी किताबो देवी ने बताया कि वह बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे घर से मंदिर के लिए निकली थी। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जब वह घर लौट रही थी तो एक युवक बाइक पर सवार होकर और एक अन्य पैदल उनके पास आए। इसके बाद दोनों ने पहले उन्हें बहलाना-फुसलाना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके हाथों से दो-दो तोले सोने के कंगन निकाल लिए। फिर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जब वह शोर मचाने लगी तो दोनों युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।