फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The youth escaped after filling 14 and a half thousand diesel in the car with a fake number plate

फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी में युवक साढ़े 14 हजार का डीजल भरवा कर फरार

Mon, 01 Nov 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The youth escaped after filling 14 and a half thousand diesel in the car with a fake number plate
मुरथल स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तेल लेने पहुंचे युवक। फोटो वीडियो से - फोटो : Sonipat
मुरथल जीटी रोड के पास स्थित हरियाणा एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर ईको स्पोर्ट्स में सवार होकर आए दो युवक गाड़ी की टंकी व दो केन में साढ़े 14 हजार रुपये का डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिसार के मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी शेर सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल स्थित हरियाणा एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे वह पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक ईको स्पोर्ट्स गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी की टंकी भरवाने के साथ ही दो केन में भी डीजल भरवा लिया। उन्होंने 14 हजार 499 रुपये का डीजल लिया। इसी बीच जब उसने नोजल को मशीन पर रखकर टंकी पर ढक्कन लगाया तो दोनों युवक बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर शनिवार रात अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, फर्जी मिली नंबर प्लेट
पंप पर हुई वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। युवकों ने पहले दो केन भरवाईं और बाद में गाड़ी में डीजल डलवाया। युवक चेहरे पर मास्क लगाए था। उसके बाद वह फरार हो गए। युवकों की गाड़ी का नंबर सीसीटीवी में देखकर जब उसने गाड़ी के नंबर की जानकारी जुटाई तो वह फर्जी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गाड़ी व केन में डीजल भरवाकर दो युवक बिना पैसे दिए फरार हो गए। सेल्समैन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed