फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the youth and his family beaten

कहासुनी की रंजिश के चलते युवक व उसके परिजनों को पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
the youth and his family beaten
सोनीपत। गांव सैंयाखेड़ा में पुरानी कहासुनी की रंजिश में युवक, उसके चचेरे भाई व चाचा को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सैंयाखेड़ा के रहने वाले अरविंद ने पुलिस को बताया कि उनकी एक परिवार के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में गांव के अतर सिंह व उसके दो बेटों नवीन व रवींद्र तथा उनके पक्ष के बिजेंद्र, अंकित व रणधीर ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके साथ ही उसके चाचा बलराज व चचेरे भाई अनिल को भी पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने लॉकडाउन के बावजूद उनके साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लॉकडाउन तोडऩे व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed