फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man who came to buy beedi snatched the chain and ran away

Sonipat News: बीड़ी लेने आया युवक चेन झपट कर भागा

Sat, 03 Feb 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to buy beedi snatched the chain and ran away
सोनीपत। गांव खिजरपुर जट माजरा में बीड़ी लेने आया युवक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। आरोपी वारदात के बाद पहले से ही बाहर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ भाग निकला। महिला और उनकी बेटी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खिजरपुर जट माजरा निवासी सुशीला ने बताया कि वह घर के अंदर ही कपड़े और परचून की दुकान चलाती हैं। सुशीला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक दुकान के बाहर आए। उनमें से एक युवक दुकान पर आया और उसका साथी बाहर बाइक पर बैठा रहा। दुकान पर आने वाले युवक ने बीड़ी लेकर उन्हें 500 रुपये देने लगा। जिस पर उन्होंने खुले रुपये न होने की बात कही। इसके बाद युवक वहां रखी चुनरी दिखाने को कहने लगा। महिला चुनरी उठाकर उसे देने लगी तो वह गले से चेन झपटकर भाग गया। शोर सुनकर उनकी बेटी भी वहां आ गई। मां-बेटी ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed