फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man from Etawah was murdered in a dispute over abusive language.

Sonipat News: गाली देने के विवाद में की थी इटावा के युवक की हत्या

Sun, 14 Dec 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The young man from Etawah was murdered in a dispute over abusive language.
सोनीपत। कुंडली में टीडीआई रोड स्थित कैरी जंक्शन रेस्टोरेंट में हुई इटावा के बलराम की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली के अलीपुर निवासी आजाद, पानीपत निवासी विशाल, उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी सोनू और मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी अजीत हैं। आरोपियों को कुंडली बॉर्डर के पास से काबू किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बीबामऊ गांव निवासी कुलदीप ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके भाई बलराम दिवाली के बाद गुजरात के अहमदाबाद गए थे।
वहां से वह 8 दिसंबर को दिल्ली के नरेला में अपनी महिला मित्र के पास आए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को वह नरेला से कुंडली के कैरी जंक्शन रेस्टोरेंट में काम की तलाश में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं आरोपी आजाद और विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बलराम पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने दोस्त अजीत के जन्मदिन के मौके पर शराब पार्टी कर रहे थे।
इसी दौरान बलराम वहां पहुंचा। उनका मामूली बात पर कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। इससे गुस्साए आरोपियों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
चार राज्यों से जुड़े आरोपी, पुलिस रिमांड की तैयारी
थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि मामले में दिल्ली के अलीपुर का आजाद, हरियाणा के पानीपत निवासी विशाल, उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी सोनू और मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी अजीत को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed