{"_id":"68ab6fc0efe4448d5a069e6d","slug":"the-worker-died-due-to-beating-a-case-of-murder-was-registered-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141177-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिटाई से हुई थी श्रमिक की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिटाई से हुई थी श्रमिक की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में 10 अगस्त को 5-6 युवकों ने श्रमिक उमेश की पिटाई कर दी थी। परिजनों ने उमेश को इलाज के लिए पंचकूला में भर्ती कराया था जहां 12 अगस्त की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई के चोटों से श्रमिक की मौत होने की बात बताई गई है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव सेमरी कला हॉल पंचकूला के कालका स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी सोनू ने कुंडली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह पांच भाई व एक बहन हैं। उनके बड़े भाई उमेश (31) डेढ़ महीना पहले कुंडली के सेक्टर-53 स्थित फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम पर लगे थे।
10 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे उमेश पर फैक्टरी परिसर में 5-6 युवकों ने हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। घायल अवस्था में उमेश को कमरे में छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी होने पर वह 11 अगस्त को अपने भाई मुकेश और जीजा गुड्डू के साथ कुंडली गए। यहां उमेश को लेकर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान 12 अगस्त की रात उमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार उमेश की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई है। चिकित्सक ने साफ लिखा है कि चोटें इतनी गंभीर थी कि वह स्वयं मौत का कारण बनने के लिए पर्याप्त थीं। साथ ही विसरा को रासायनिक व हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच हेतु भेजा गया है।
मृतक के भाई सोनू के बयान पर थाना कुंडली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात की जांच की जा रही है और हमलावरों का पता लगा कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उमेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह विवाहित थे। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला देवी, आठ वर्षीय बेटा और दो बेटियां पांच और एक साल की हैं। परिजनों ने उमेश के लिए न्याय की मांग की है। पुलिस को 10 अगस्त की रात को झगड़े की सूचना फोन पर मिली थी। कॉलर ने डायल-112 पर सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसने कहा था कि वह उमेश को अस्पताल लेकर जा रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई कराएंगे। बाद में उमेश को कमरे पर लाकर छोड़ दिया। उसके परिवार के सदस्य उसे लेकर पंचकूला अस्पताल में गए और वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को अब व्हाट्सएप पर शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज कराया है।
वर्जन
श्रमिक की मौत के बाद पंचकूला से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों का सुराग लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।-इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, कुंडली।