फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the work of the health department, declared the living parson dead

स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया

Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
the work of the health department, declared the living parson dead
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में ऐसी लापरवाही बरती कि जीवित व्यक्ति को ही मृत घोषित कर दिया। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब व्यक्ति फैमिली आईडी बनवाने के लिए सरल केंद्र पर पहुंचा। व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर डालते ही कंप्यूटर ने उसे मृत बता दिया। जिस कारण व्यक्ति की फैमिली आईडी नहीं बन पाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी। उसके बाद भी व्यक्ति फैमिली आईडी बनवाने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी फैमिली आईडी नहीं बन पा रही। व्यक्ति ने इस मामले में सीएम के नाम पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव महलाना निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि 15 मई 2019 को उसके भाई कतार सिंह की मृत्यु हुई थी। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पीएचसी भठगांव में आवेदन किया था। जहां कतार सिंह के आधार कार्ड की प्रति के साथ ही गवाही के तौर पर दूसरी आईडी मांगी थी। सुरेंद्र पाल का कहना है कि दूसरी आईडी के रूप में उसने अपना आधार कार्ड नंबर दे दिया था। अब फैमिली आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया तो कंप्यूटर पर उसे मृत दिखाया जा रहा है। इस बारे में 7-8 बार भठगांव पीएचसी में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। पीएचसी भटगांव, सीएचसी जुआं व सिविल सर्जन को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं होने पर सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है, लेकिन आज भी आधार कार्ड में उसे मृत ही दिखाया जा रहा है। जिस कारण फैमिली आईडी नहीं बन पा रही। सुरेंद्र पाल ने सीएम के नाम भेजे पत्र में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी ओर को इस प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
विज्ञापन

वर्जन
इस प्रकार का मामला अभी संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed