फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The work of installing lift along with FOB at railway station has gained momentum

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर एफओबी के साथ लिफ्ट लगाने के कार्य में आई तेजी

Mon, 15 Sep 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The work of installing lift along with FOB at railway station has gained momentum
फोटो 25- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लिफ्ट लगाने के लिए खड़े गए पिलर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म 1 से 5 तक एक और फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट लगाने के कार्य में तेजी आई है। जालंधर की एक कंपनी के कर्मचारियों ने लिफ्ट के लिए पिलर खड़े कर दिए हैं। लिफ्ट तैयार होने के बाद बुजुर्गों, दिव्यांग, महिलाओं और बच्चों को सीढि़यां चढ़ने से मुक्ति मिलेगी।
रेलवे स्टेशन पर हाईटेक सुविधाएं मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य 29 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। योजना के तहत प्रस्तावित स्टेशन के प्लेटफार्म 1, 2-3 व 4-5 पर करीब 36 लाख रुपये से तीन लिफ्ट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद 3.84 करोड़ रुपये की लागत से तीनों प्लेटफार्म, स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार सहित पांच स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएंगी। प्लेटफार्म 1 पर स्वचालित सीढि़यां लग चुकी हैं। तीन प्लेटफार्मों पर लिफ्ट लगाने के लिए पिलर लगाने का काम पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ए ग्रेड श्रेणी में शामिल मॉडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त कर चुके सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं।
ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्यों को तेज कर दिया है। रेलवे ने परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को नवंबर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
दैनिक यात्री कई वर्ष से स्टेशन परिसर में बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगवाने की मांग करते आ रहे थे। यात्रियों की मांग पूरी होने पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले बुजुर्गों, दिव्यांग लोगों, महिला यात्रियों व बच्चों को जल्द सामान लेकर सीढि़यां चढ़ने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इसके बाद लिफ्ट व स्वचालित सीढि़यां लगने से यात्रियों को भारी सामान एक से दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाने में सहूलियत होगी।

वर्जन
सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण और लिफ्ट लगाने का कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लिफ्ट लगने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।-पुष्पेश रमण त्रिपाठी, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed