{"_id":"634afe504191d033383bf7cb","slug":"the-work-of-installing-automatic-ladders-at-the-railway-station-will-start-from-december-sonipat-news-rtk660984862","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां लगाने का काम दिसंबर माह से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां लगाने का काम दिसंबर माह से होगा शुरू
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर कई वर्षों से स्वचालित सीढ़ी की मांग कर रहे यात्रियों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। रेलवे की ओर से सोनीपत स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी लगाने का कार्य अब जमीनी स्तर पर शुरू होने जा रहा है। रेलवे निर्माण विभाग की ओर से जगह का चयन करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। दिसंबर माह में रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिसके लिए मुख्यालय ने निर्माण विभाग को टेंडर दे दिया है। मुख्यालय की ओर से नक्शा पहले ही पास किया जा चुका है। अब रेलवे स्टेशन पर बुजुर्गों व दिव्यांग लोगों को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
सोनीपत रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया है। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल हो चुके स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। इसके बाद भी अभी तक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को एक-दूसरे प्लेटफार्म पर आवाजाही करने में सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से स्वचालित सीढ़ी लगाने की अनुमति दी गई है। मुख्यालय की ओर से स्वचालित सीढ़ी लगाने के लिए निर्माण विभाग को टेंडर दिया जा चुका है। निर्माण विभाग ने जगह का चयन करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद दिसंबर माह में स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
लिफ्ट के मुकाबले अधिक संख्या में यात्री कर सकेंगे आवाजाही
स्वचालित सीढ़ी लगने से लिफ्ट के मुकाबले अधिक संख्या में यात्री एक साथ आवाजाही कर सकेंगे। एक और फायदा यह भी होगा कि स्वचालित सीढ़ी लगने से यात्रियों की भीड़ भी नियंत्रित रहेगी। लिफ्ट की जगह स्वचालित सीढ़ी में यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री आराम से स्वचालित सीढ़ी के माध्यम से आवाजाही कर सकेंगे। साथ ही यात्रियों को भारी सामान एक से दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी लगाने के लिए मुख्यालय की ओर से रेलवे के निर्माण विभाग को टेंडर दिया गया है। दिसंबर माह से स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए निर्माण विभाग जगह का चयन करने के लिए सर्वे कर रहा है। मुख्यालय की ओर से नक्शा पहले ही पास किया जा चुका है। रेलवे की ओर से यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।-मुकेश कुमार, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक, रेलवे