{"_id":"6887db931845542a230dd986","slug":"the-woman-said-minister-ji-i-have-two-daughters-please-help-me-get-my-house-settled-again-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139984-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला बोली-मंत्री जी दो बेटियां हैं, दोबारा से मेरा घर बसवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला बोली-मंत्री जी दो बेटियां हैं, दोबारा से मेरा घर बसवा दो
Tue, 29 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान शराब ठेका हट
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 24 परिवाद रखे गए। राज्य मंत्री ने 14 परिवादों का निपटारा किया। बाकी का निपटारा एक माह के भीतर करने के निर्देश दिए। धानक बस्ती निवासी महिला ने दोबारा घर बसाने की मांग की। महिला ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उनका पालन-पोषण करने में परेशानी हो रही है। इस पर मंत्री ने सहायक पुलिस आयुक्त को ससुरालियों से बात करके महिला का घर बसवाने के निर्देश दिए।
गांव नूरनखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नेशनल हाईवे 352 ए पर शराब ठेका खोला गया है। यह राजकीय स्कूल से 100 मीटर दूरी पर है। शराब ठेके को वहां से हटाया जाए। राज्यमंत्री ने उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी को तीन दिन में ठेका हाटने के निर्देश दिए।
गांव गढ़ी बाला निवासी रामनिवास ने ग्रामीण बस्ती योजना के तहत मिले प्लॉट की निशानदेही व कब्जा दिलवाने की मांग की। इस पर राज्य मंत्री ने जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया और अतिरिक्त उपायुक्त को मिलकर समन्वय से कार्य कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मधु क्रांति बी फार्मर्स वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने शहद निर्यातक कंपनी पर मधुमक्खी पालकों को भुगतान न करने की शिकायत की। इस पर राज्य मंत्री ने एसडीएम, डीसीपी और जिला बागवानी अधिकारी की जांच कमेटी गठित कर कंपनी की वर्तमान स्थिति और क्रय स्रोत की जांच के निर्देश दिए।
गांव हरसाना खुर्द निवासी सुमेर सिंह ने गोचारण भूमि से कब्जा हटवाने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। सेक्टर-15 निवासी किरण बाला ने एन्हांसमेंट की शिकायत दी।
उनका कहना है कि सेक्टर में प्लॉट लेने के बाद भी सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि वह खुद और विधायक निखिल मदान चंडीगढ़ में इस बारे में सरकार से बात करके उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
गांव बैंयापुर के जितेंद्र ने 10 लाख जमा कराने के बाद भी जय कृष्णा आर्टेक कंपनी से प्लॉट नहीं मिल पाया है। कंपनी ने उन्हें कोई सूचना दिए उनको प्लॉट को रद्द कर दिया। अब कंपनी उनसे ब्याज के रूप में 18 लाख रुपये और मांग रही है। इस पर राज्य मंत्री ने एसडीएम व नायब तहसीलदार को इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए।
शिक्षण संस्थान के निदेशक हरिप्रकाश मंगला ने जमीन संबंधी शिकायत पर दी। उन्होंने कहा कि किशोरा गांव में 21 कनाल जमीन की रजिस्ट्री हो रखी है।
जब जमीन पर धान लगाने गए तो वहां पर पिस्तौल दिखाकर उन्हें कब्जा तक नहीं दिया। इस पर राज्यमंत्री ने एसडीएम और एसीपी की एक कमेटी गठित कर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
इस अवसर पर विधायक निखिल मदान, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।