फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The woman had got her husband killed by the tenant in an illegal relationship, arrested

अवैध संबंध में महिला ने किरायेदार से कराई थी पति की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The woman had got her husband killed by the tenant in an illegal relationship, arrested
गांव नाहरा के पास नहर की पटरी पर मिले युवक के शव के मामले में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या अवैध संबंधों में उसकी पत्नी ने ही प्रेमी व उसके दोस्त से कराई थी। पुलिस ने मामले में संदीप के किरायेदार व षड्यंत्र रचने की आरोपी उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़ौली में युवक की परना से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नाहरा के पास फेंका गया था। बाद में उसकी कार को बहादुरगढ़ में लावारिस छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी किरायेदार को पांच दिन व युवक की पत्नी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। कुंडली थाना पुलिस को 15 जून को गांव नाहरा में डबल नहर पुल के पास पटरी पर युवक का शव मिला था। 16 जून को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। 17 जून को उसकी शनाख्त दिल्ली के नजफगढ़ के गांव नंगली सकरवती के संदीप (34) के रूप में हुई थी। संदीप के पिता श्रीओम ने कुंडली थाने में उसकी हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

श्रीओम ने बताया कि वह संदीप 14 जून की शाम को कार लेकर सोनीपत जाने के लिए निकला था। 15 जून को नजफगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था और उसी दिन उसकी कार झज्जर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सांखौल के पास बराही रोड पर खड़ी मिली थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मूलरूप से पानीपत के मनाना रोड समालखा निवासी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है। वह संदीप के घर पर किराये पर रहता है। पुलिस जांच में सामने आया कि हरिओम के संदीप की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसमें हरिओम ने अपने साथी गांव बड़ौली निवासी सागर के साथ मिलकर संदीप की हत्या की थी। पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार की टीम ने हरिओम को पांच दिन व महिला को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाने के बाद गला दबाकर की थी हत्या
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में हरिओम ने बताया कि उसने संदीप को सोनीपत क्षेत्र में बुलाया था। वह उसे पार्टी के बहाने बड़ौली गांव के पास ले गया था। वहां पर सागर नामक युवक के संग मिलकर उसने पहले संदीप को शराब पिलाई और बाद में परना से गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को नाहरा नहर की पटरी पर फेंका था। उन्हें लगता था कि शव नहर में बह जाएगा, जिससे कभी पकड़े नहीं जाएंगे। उसके बाद कार को सांखौल के पास छोड़ दिया था।
संदीप को हो गया था पत्नी पर संदेह, मोबाइल पर बातचीत में पकड़ा गया था आरोपी
हरिओम कई साल से संदीप के घर में किराये पर रहता था। वहां पर उसके संदीप की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। वह आपस में मिलने लगे तो संदीप को शक हो गया था। वह पत्नी पर नजर रखने लगा, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी हरिओम ने संदीप के पास कॉल की थी, जिससे उस पर शक हो गया था। शुरुआत में हरिओम ने बताया कि उसने हालचाल जानने के लिए कॉल की थी, लेकिन बाद में उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया।
आंख से इशारा कर दी थी हत्या की जानकारी
बताया जा रहा कि पूछताछ में सामने आया है कि हरिओम ने महिला को 15 जून को ही आंख से इशारा कर संदीप की हत्या किए जाने की जानकारी दे दी थी। साथ ही कई दिन तक आपस में नहीं मिलने की का निर्णय लिया था। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से एक सप्ताह में ही ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया।
दो साल से थे किरायेदार से पत्नी के अवैध संबंध
पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप व महिला के पास दो बच्चे हैं, जिनमें आठ साल की बेटी व पांच साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि दो साल से हरिओम और महिला में अवैध संबंध थे। उसके बाद हत्या का षड्यंत्र रचा गया। वारदात के बाद भी हरिओम परिवार के लोगों के साथ संदीप को तलाश कराने का नाटक करता रहा। उसने झज्जर में कार इसलिए खड़ी की थी कि पुलिस व परिजन उसकी झज्जर क्षेत्र में तलाश करते रहेंगे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हो सकी थी मौत के कारणों की पुष्टि
संदीप का पोस्टमार्टम लावारिस शव के रूप में हुआ था। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी थी, जिस पर विसरा जांच को भेजा गया था। शव की शनाख्त करने के बाद से संदीप के पिता श्रीओम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया था। उन्होंने हत्या किए जाने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

वर्जन
नहर के पास शव मिलने के मामले में गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने मृतक के किरायेदार व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या अवैध संबंध में हुई थी। आरोपी किरायेदार व महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस अन्य की संलिप्तता मिलेगी, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
-रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed