{"_id":"6668e61a452518a29809a2b6","slug":"the-woman-accused-three-people-including-a-policeman-of-trying-to-occupy-the-plot-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119500-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला ने पुलिसकर्मी समेत तीन पर लगाया प्लॉट पर कब्जे करने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला ने पुलिसकर्मी समेत तीन पर लगाया प्लॉट पर कब्जे करने की कोशिश का आरोप
Wed, 12 Jun 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। शिव नगर में प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिसकर्मी समेत तीन के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव नगर निवासी सुरेश देवी ने बताया कि उनकी शादी पानीपत के मांडी गांव में हुई है। उनका गोहाना शहर में शिव नगर में 300 वर्ग गज का प्लॉट है। प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम पर है। प्लॉट पर कब्जा भी उनका ही है। उसने प्लॉट की चहारदीवारी भी करवा रखी है। महिला ने बताया कि बंटी, प्रवीन और जींद निवासी पुलिसकर्मी संजय ने उनके प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से चहारदीवारी गिरा दी। उन्होंने प्लॉट का गेट भी बेच दिया है। आरोप है कि तीनों ने उनके पति जगबीर से दो लाख रुपये की मांग की है। रुपये नहीं देने पर प्लाट पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना