फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The winners were honored with awards.

Sonipat News: विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Sat, 25 Jul 2026 05:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
The winners were honored with awards.
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित एनसीसी कैडेटो - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर देशभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने कविताओं से राष्ट्रप्रेम, वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने छात्राओं से देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एनसीसी की सीटीओ डाॅ. शीतल, डॉ. आशा रानी, दीपशिखा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed