फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The wheel of Rajdhani, Shatabdi and two passengers stopped for one and a half hours

राजधानी, शताब्दी व दो पैसेंजर के डेढ़ घंटा थमे रहे पहिया

Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The wheel of Rajdhani, Shatabdi and two passengers stopped for one and a half hours
सांदल कलां रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी होने के कारण ट्रेन का संचालन नहीं होने से सोनीपत रेलवे जं - फोटो : Sonipat
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सांदल कलां रेलवे स्टेशन के पास सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा दो पैसेंजर रेलगाड़ियों के पहिये डेढ़ घंटे तक थमे रहे। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला रेलमार्ग पर मंगलवार रात सांदल कला रेलवे स्टेशन पर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। गाजियाबाद से चलकर पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सोनीपत रेलवे जंक्शन पर करीब एक घंटा खड़ी रही। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस को भी सोनीपत प्लेटफार्म नंबर 1 पर रोकना पड़ा। दिल्ली से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन राठधना स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस को भी उसके पीछे रोका गया था। ट्रेन का संचालन बंद होने के कारण यात्री परेशान रहे और पूछताछ खिडक़ी पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

--
पहले राजधानी, फिर निकाली शताब्दी एक्सप्रेस
सांदल कलां रेलवे स्टेशन के पास सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से रेलवे के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। तकनीकी फाल्ट को दूर करने के बाद मंगलवार रात 8.40 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। इसी बीच पहले राजधानी एक्सप्रेस को पानीपत की तरफ रवाना किया गया। उसके बाद शताब्दी ट्रेन को चलाया गया। उसके बाद पैसेंजर ट्रेनों को संचालन शुरू हो सका। इसके बाद यात्रियों को अपने गंतव्य की तरफ जाने में राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे यात्री
गाजियाबाद से पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रैन सोनीपत स्टेशन पर देर शाम 7.20 बजे पहुंचती है। मंगलवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। सोनीपत स्टेशन से चलने का सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर ही खड़ी रही। रात 8.40 बजे ट्रेन को चलाया गया। उसके बाद राठधना स्टेशन पर खड़ी दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन सोनीपत स्टेशन की तरफ चली। ट्रेन चलने के बाद ही यात्रियों का राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed