{"_id":"65848fa7f16586da7106f21a","slug":"the-weighing-of-wheat-was-tampered-with-by-tampering-with-the-electric-scales-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11186-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इलेक्ट्रिक तराजू में छेड़छाड़ कर गेहूं खरीद के तोल में झोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इलेक्ट्रिक तराजू में छेड़छाड़ कर गेहूं खरीद के तोल में झोल
Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गोपालपुर में किसान से गेहूं खरीदने के दौरान इलेक्ट्रिक तराजू में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई। शक होने पर जब दूसरे तराजू पर गेहूं की बोरी का वजन किया गया तो वह 30 किलो ज्यादा निकला। जिस पर किसान ने आरोपियों के खिलाफ खरखौदा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस के आने से पहले भाग निकला।
गांव गोपालपुर निवासी जगदीश ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के जिला गौतम नगर के गांव कलौदा निवासी रिजवान, मुस्तकिम, अफसर, अलीसेन व जिला गाजियाबाद के गांव खिदरा निवासी मोहम्मद पिकअप गाड़ी लेकर उनके गांव में गेहूं खरीदने के लिए आए थे। उसने भी गेहूं बेचने के लिए इन पांचों के साथ सौदा तय किया। आरोपी अपने साथ लेकर आए तराजू पर रखकर गेहूं की बोरी का वजन करने लगे। जब बोरी का वजन 74.400 किलोग्राम आया तो उन्हें शक हो गया। ऐसे में उसने अपने चाचा संदीप व उनके लड़के सुधीर को भी आवाज देकर मौके पर बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने फोन से वीडियो बनानी शुरू कर दी और दूसरे तराजू से बोरी का वजन किया तो बोरी का वजन 105 किलोग्राम आया। पांचों ने इलेक्ट्रिक तराजू में छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की थी। ऐसे में मौका पाकर एक आरोपी अलीसेन भाग गया। जिसके बाद जगदीश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।