फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The water treatment plant's flaw was revealed when the power went out.

Sonipat News: लाइट खराब होने पर खुली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की खामी

Mon, 09 Feb 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
The water treatment plant's flaw was revealed when the power went out.
सोनीपत में पेयजल आपूर्ति बा​धित होने के चलते खुद मौके पर पहुंचकर बिजली कर्मचारियों से फाल्ट ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लाइन पार क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बाद निवर्तमान मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे तो अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई। राजीव जैन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महलाना रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे निवर्तमान मेयर राजीव जैन को प्लांट पर मौजूद जेई राहुल ने बताया कि सुबह से फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं लेकिन पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

राजीव जैन ने जब यह पूछा कि लाइट खराब है तो जेनरेटर क्यों नहीं चलाया तो इस पर बताया गया कि जेनरेटर की बैटरी भी खराब है। इससे नाराज निवर्तमान मेयर ने पूछा कि दूसरी बैटरी लाने में कितना समय लगता है। 16 घंटे से सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खुद पास खड़े होकर बिजली के पोल का हैंडल उठवाया तो मोटर में वोल्टेज कम मिला। इसके बाद वह सेक्टर-23 स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर पहुंचे तो पाया कि कम वोल्टेज का कारण एक फ्यूज उड़ा होना था। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करके फ्यूज जुड़वाया तब जाकर लोगों को पीने का पानी नसीब हो सका।

राजीव जैन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कार्रवाई जारी रखेंगे। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है इसलिए सभी व्यवस्थाएं ठीक रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed