फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The truck driver crossing the road was crushed to death by the truck

सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 04 Jul 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The truck driver crossing the road was crushed to death by the truck
बहालगढ़ चौक के पास सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। मृतक भी ट्रक चालक था और कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मदनापार बिलारीगंज निवासी चंद्रभान यादव ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत के गांव पट्टी कलियाणा में रहता है। उसका बड़ा भाई चंद्रशेखर ट्रक चलाता था। वह अपने ट्रक में सामान लेकर बहालगढ़ आया था। वह शनिवार देर शाम बहालगढ़ चौक पर था। वहां पर अपना ट्रक खड़ा कर खेवड़ा रोड पर सामान लेने जा रहा था। जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी उसको एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चंद्रशेखर सड़क पर गिर गया। ट्रक का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान ड्राइविंग लाइसेंस से की और उसके मोबाइल से सूचना दी। पुलिस ने चंद्रभान सिंह यादव की शिकायत पर हादसा के बाद भागे ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed