फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The thirst of the people of Rai and Liwan will be quenched with the water of Yamuna

Sonipat News: यमुना के पानी से राई व लिवान के लोगों की बुझेगी प्यास

Sat, 06 Sep 2025 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The thirst of the people of Rai and Liwan will be quenched with the water of Yamuna
फोटो 03: सोनीपत के गांव राई में पानी की लाइन डालने के लिए पहुंचाए गए पाइप। संवाद
सोनीपत। गांव राई व लिवान में रहने वाले लोगों को यमुना के पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। पानी की लाइन डालने के लिए पांच कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और डेढ़ साल में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के बूस्टिंग स्टेशन से दोनों गांवों में यमुना के पानी की आपूर्ति की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


राई व लिवान गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। भूजल खराब होने की वजह से लोगों को पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। दोनों गांवों में 50 हजार से ज्यादा लोग 1800 टीडीएस तक का पानी पीने को मजबूर हैं। सैकड़ों लोगों ने आरओ सिस्टम लगवा रखे हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

राई व आसपास के क्षेत्र में वर्ष 2003 के आसपास तेजी से औद्योगिक क्षेत्र बसाया गया। इससे यहां ग्रामीणों के साथ बाहर से आकर रहने वाले लोगों की जनसंख्या भी तेजी से बढ़ने लगी। उद्योग स्थापित होने के साथ ही यहां भूमिगत जलस्तर भी कम होने लगा है। यहां भूमिगत जलस्तर 15 से 40 मीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने पेयजल के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से पेयजल लाइन डालने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एसएमडीए की ओर से विस्तृत परियाेजना तैयार की गई।
स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएमडीए ने 10 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के साथ 11,555 मीटर लंबी पाइपलाइन डालने की स्वीकृति प्रदान कराई। इस कार्य के लिए 10.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। बाद में प्राधिकरण ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन बनाने से इंकार दिया था। वहां पहले से माैजूद बूस्टिंग स्टेशन से राई व लिवान में पानी लाने का निर्णय लिया।
यमुना के पास लगे रेनीवेल का पानी राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पहुंच रहा है। एजुकेशन सिटी से गांव राई व लिवान तक पानी पहुंचाने के लिए एसएमडीए की ओर से छह किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन डाली जाएगी।
उसके बाद दोनों गांवों की हर गली में पेयजल लाइन डाली जाएगी। राई व लिवान में यमुना का पानी एकत्रित करने के लिए एक-एक बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा जहां पर पानी एकत्रित करने के बाद हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा।
वर्जन
गांव राई व लिवान में हर घर तक यमुना का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए दोनों गांवों में एक-एक बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। हर गली में पानी की लाइन डाली जाएगी। इस कार्य को शुरू करने के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

-यजेश मोहन मेहरा, मुख्य अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण

-
गांव राई व लिवान के लोगों के लिए स्वच्छ जल मुहैया कराया जाएगा। पेयजल लाइन डालने के लिए पाइप आ गए हैं। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद गलियों में लाइन डालने का काम शुरू कराया जाएगा। उसके बाद गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
-पुनीत राई, निगम पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed