Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team returned without taking possession as they could not find the measuring machine

Sonipat News: पैमाइश मशीन नहीं मिलने पर बिना कब्जा दिलाए लौटी टीम

Fri, 21 Nov 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The team returned without taking possession as they could not find the measuring machine
फोटो : 26: मटिंडू गांव में कब्जा कार्रवाई को लेकर पहुंचा प्रशासनिक अमला व मौजूद ग्रामीण। पाठक
खरखौदा। मटिंडू गांव में जमीन पर कब्जा दिलाने की चल रही कार्रवाई सिरे नहीं चढ़ पा रही है। वीरवार को भी भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मटिंडू गांव पहुंचा मगर पैमाइश की मशीन उपलब्ध नहीं होने पर टीम काफी समय तक इंतजार करने के बाद लौट गई। उधर इसी बीच एक पक्ष को न्यायालय से स्टे भी मिल गया। अब मटिंडू की कब्जा कार्रवाई को पूरी करने के लिए फिर से शेड्यूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मटिंडू गांव में जमीन की गलत पैमाइश होने के चलते कई दशक पहले किसी अन्य की जमीन पर दूसरे ग्रामीणों ने अपने मकान बना लिए थे। यह प्रक्रिया काफी ग्रामीणों ने की थी। गांव में बहुत से लोग अपने हिस्से की जमीन की जगह दूसरे के हिस्से की जमीन पर मकान बना लिए। करीब तीन दशक पहले मटिंडू गांव के ही लोगों ने न्यायालय में जाकर अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस समय न्यायालय के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने मटिंडू में जमीन के असली मालिक को उसकी जगह पर कब्जा दिलाए जाने की कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। करीब डेढ़ वर्ष से यह कार्रवाई जारी है। सोमवार को जब टीम कब्जा दिलाने गई थी तो उस दौरान एक ग्रामीण ने खुद पर तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को फिर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अचिन की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मटिंडू पहुंचा। मगर पैमाइश की मशीन नहीं मिलने पर खाली हाथ लौट गई।




संबंधित मामले में एक पक्ष जमीन की पैमाइश कराने के लिए मशीन उपलब्ध नहीं करा पाया। इसके चलते प्रशासनिक टीम लौट आई। मामले को लेकर न्यायालय में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुति की जाएगी। आगामी समय में कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। -डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article