{"_id":"6952c938cfb9965195086744","slug":"the-teachers-who-won-medals-at-the-state-masters-athletics-championship-were-welcomed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147469-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक विजेता शिक्षकों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक विजेता शिक्षकों का किया स्वागत
Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 45- सोनीपत के राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी सराय नामदार खां में पदक विजेता दोनों शिक्षकों
गोहाना। 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी सराय नामदार खां में जेबीटी शिक्षक सुनील भावा और अनिल खटकड़ ने रजत पदक हासिल किया। सोमवार को दोनों शिक्षकों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्याध्यापक रविंद्र मलिक और सतपाल सिंह ने की।
हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी विश्वविद्यालय में 27 दिसंबर को 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। जेबीटी शिक्षक सुनील भावा ने इस चैंपियनशिप में शॉटपुट और अनिल खटकड़ ने 5 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। इस आधार पर दोनों शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ।
यह प्रतियोगिता 28 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगी। पदक विजेता दोनों शिक्षकों को डीपीई लक्ष्मण सिंह, कपिल शर्मा, राजवीर मलिक, अनिल राठौर, दलबीर खुंडिया, नरेश कुमार, सुनील लाठर, दलबीर दांगी, नरेंद्र कुमार, मंजू, मनीषा और मीनाक्षी ने सम्मानित किया।