फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sun remained shining till noon, then it rained heavily, roads were filled with water up to two feet.

Sonipat News: दोपहर तक खिली रही धूप, फिर जमकर बरसे बदरा, सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी

Mon, 24 Jun 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The sun remained shining till noon, then it rained heavily, roads were filled with water up to two feet.
सोनीपत में बारिश के बाद बस अड्डे में भरे पानी के बीच धक्का देकर बाइक को बाहर निकालता युवक। संव
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और बारिश शुरू हो गई। सोनीपत में आधा घंटे तक बदरा जमकर बरसे। इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। जिले में औसतन 7.33 एमएम दर्ज की गई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। मानसून की दस्तक से पहले हुई बारिश में शहर में पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर की कई सड़कों पर दो iफीट तक पानी भर गया, इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

आसमान में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर तक हल्के बादलों के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहा। सुबह हवाओं की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिस कारण वातावरण में उमस की मात्रा 52 फीसदी तक बढ़ गई थी। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आसमान पर घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पानी निकासी के दावों की खुली पोल
सोनीपत शहर में आधे घंटे तक हुई बारिश ने नगर निगम के पानी निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश बाद शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के गीता भवन चौक, रेलवे रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट, गोहाना रोड, मामा भांजा चौक, मुरथल रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। गोहाना रोड पर तो करीब दो फुट तक पानी भर गया। जिसमें कई वाहन बंद पड़ गए। पानी के बीच बंद हुए वाहनों को धक्का मारकर ले जाना पड़ा। जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तालाब बना रहा बस अड्डा
सोनीपत में दोपहर बाद हुई बारिश से एक बार फिर बस अड्डा के साथ गुजरने वाली ड्रेन नंबर-6 ओवरफ्लो हो गई। बस अड्डा परिसर भी तालाब बन गया। हालात यह रहे कि कार्यालयों में भी पानी भर गया। जिससे कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बस अड्डे में पहुंचे यात्रियों को पानी के बीच होते ही बाहर निकलना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों से संपर्क कर पानी निकासी का प्रबंध करने को कहा है।

कहां कितनी बारिश हुई (एमएम में)
सोनीपत : 25
खरखौदा : 04
राई : 15


वर्जन

दिल्ली-एनसीआर में प्री मानसून की गतिविधियां जारी हैं। सोमवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। 27 जून की शाम से ही निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होने पर बारिश के आसार बनने शुरू हो जाएंगे। 28 जून से सप्ताह तक बारिश के आसार बने रहेंगे। मानसून की दस्तक से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed