Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The students organized a Diwali Bazaar and introduced the students to Indian art, tradition, crafts and culture.

Sonipat News: छात्राओं ने दिवाली बाजार लगाकर भारतीय कला, परंपरा, शिल्प व संस्कृति से कराया परिचित

Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The students organized a Diwali Bazaar and introduced the students to Indian art, tradition, crafts and culture.
फोटो 20- सोनीपत के खरखौदा ​स्थित कन्या महाविद्यालय में दिवाली बाजार में लगाई गई हस्तनिर्मित साम - फोटो : samvad
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में शनिवार को दीपोत्सव मनाकर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीयों व फूलों से सजाया गया। विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों की ओर से हस्तनिर्मित सामान के स्टॉल को दिवाली बाजार के रूप में लगाया। प्राचार्य डॉ. तराना नेगी, प्रभारी डॉ. किरण सरोहा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सुमिता ने दिवाली बाजार का स्टाफ सदस्यों के साथ अवलोकन किया।
विज्ञापन


डॉ. किरण सरोहा ने बताया कि दिवाली बाजार का उद्देश्य छात्राओं में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता, क्रय-विक्रय कौशल, आत्मविश्वास को विकसित करना रहा। साथ ही उन्हें भारतीय परंपरा व संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। देश की सांस्कृतिक धरोहर अत्यंत प्राचीन व विश्व प्रसिद्ध है, इसे संजोकर रखना हम सबका दायित्व है।
विज्ञापन

ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय कला, परंपरा, शिल्प व संस्कृति से परिचित कराते हैं। होटल मैनेजमेंट विभाग ने छह खाद्य स्टॉल लगाकर छात्राओं की पाक कला व स्वाद कौशल का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों से लेकर आधुनिक फास्ट फूड तक स्वयं तैयार करके बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्य एवं कल्याण और परिधान डिजाइनिंग विभाग ने चार स्टॉल लगाकर मेहंदी, सौंदर्य प्रसाधन, ज्वेलरी व फैशन से जुड़ी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। खेल पोषण एवं फिजियोथेरेपी विभाग ने हड्डियों, सर्वाइकल जैसी समस्याओं पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर जागरूकता स्टॉल लगाया।

अंग्रेजी विभाग ने इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस के लिए रजिस्ट्रेशन किया, जबकि वाणिज्य विभाग ने कॉस्मेटिक व सामान्य वस्तुओं का स्टॉल लगाया। एनएसएस इकाई, सामाजिक विज्ञान विभाग ने पारंपरिक घरेलू वस्तुओं जैसे मिट्टी के चूल्हे, झालरों से संस्कृति को जीवंत किया। वहीं पुस्तकालय कमेटी ने पुस्तकों व सौंदर्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। दिवाली बाजार में छात्राओं के परिजनों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने खरीदारी व स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed