{"_id":"66707529503bf5841c0f3139","slug":"the-street-was-constructed-by-collecting-rs-180-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119816-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 1.80 लाख रुपये एकत्रित करके कराया गली का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 1.80 लाख रुपये एकत्रित करके कराया गली का निर्माण
Mon, 17 Jun 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। शहर के वार्ड नंबर 4 में स्थित स्वरूप नगर के लोगों ने स्वयं राशि खर्च करके गली का निर्माण करवाया है। नगर पालिका की ओर से अनाधिकृत काॅलोनी होने से यहां गली का निर्माण नहीं करवाया जा रहा था। नाले का निर्माण न होने से हर समय दूषित पानी गली में भरा रहता था। ऐसे में स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिल कर चंदा जुटाया। जसवंत, दिलावर, कृष्ण, बलवान, आजाद, अतर सिंह, सतीश, धनसिंह, अनिल, बलवान आदि ने 1 लाख 80 हजार की राशि एकत्रित कर टाइलों की गली व नाली का निर्माण करवाया। जिससे लोगों को अब कच्ची गली से राहत मिली है।
विज्ञापन