फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The storm that came late at night caused trouble, power went out for more than two hours

Sonipat News: देर रात आई आंधी ने किया परेशान, दो घंटे से अधिक गुल रही बिजली

Fri, 07 Jun 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
The storm that came late at night caused trouble, power went out for more than two hours
गोहाना के पास खेत में आंधी की वजह से टूटा हुआ खंभा। स्रोत: बिजली निगम
सोनीपत/गोहाना। दो दिन से देर रात आंधी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। वीरवार रात को आंधी में गोहाना क्षेत्र में 70 खंभे टूट गए थे। ग्रामीण व शहर के कई इलाकों में आंधी की वजह से देर रात आधे से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। रात 10.30 बजे आंधी की वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों को परेशानी हुई। आंधी के बाद कई जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकी। खरखौदा क्षेत्र में बिजली के अघोषित कटाें की वजह से लोगों को परेशानी हुई। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से बिजली लाइन ट्रिप होती रही।
विज्ञापन

गोहाना उपमंडल में वीरवार रात आई आंधी की वजह से करीब 70 खंभे टूट गए थे। बिजली निगम ने कुछ क्षेत्र में सुबह के समय लाइनों को चालू कर दिया था। अब टूटे खंभों को बदलना शुरू कर दिया है। कृषि और घरेलू फीडरों के खंभे टूटने से बिजली सप्लाई भी बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को सुबह से टूटे खंभों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। बिजली निगम की तरफ से पहले घरेलू फीडरों के टूटे खंभों को बदला जाएगा और उसके बाद कृषि फीडरों की लाइनों पर काम होगा। अधिकारियों के अनुसार दो दिन में सभी खंभों को बदल दिया जाएगा। जिसके बाद उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र में भी अघोषित कटों ने बढ़ाई परेशानी
खरखौदा। बिजली कटों ने क्षेत्रवासियों को परेशानी किया हुआ है। बिजली के अघोषित कट ना केवल किसी भी समय लगा दिए जाते हैं बल्कि कई-कई घंटों तक लगाए जाने वाले इन कटों ने लोगों की परेशानी को भी कई गुणा बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि दिन के समय लगने वाले बिजली कटों को तो जैसे-तैसे कर सहन कर लिया जाता है, लेकिन रात को जब बिजली कट लगते हैं तो उन्हें जाग कर रात काटनी पड़ती है। बुधवार को भी रात को करीब दस बजने से पहले गई बिजली रात सवा बारह बजे के बाद लौटी थी। वीरवार रात आंधी के चलते बत्ती गुल हो गई और फिर से लोगों को रात के कई घंटे बगैर बिजली के गुजारने पड़े। शुक्रवार को दिन में भी कई बार बिजली कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
आंधी की वजह से गोहाना में 70 खंभे टूट गए थे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। कर्मियों ने रात के समय ही बिजली आपूर्ति को चालू कर दिया था। अब खंभे बदलने का काम शुरू कर दिया है।
राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed