फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The state government is unnecessarily harassing the farmers for the sacrifice of Delhi border : Deependra Hooda

दिल्ली बॉर्डर खुलवाने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को बेवजह तंग कर रही : दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 16 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The state government is unnecessarily harassing the farmers for the sacrifice of Delhi border : Deependra Hooda
जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवा? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। किसानों से दिल्ली बॉर्डर खुलवाने के मुद्दे पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आंदोलन शुरू किए जाने के बाद किसान दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में पहुंचकर धरने पर बैठना चाहते थे, लेकिन उस समय सरकार ने ही उन्हें दिल्ली में घुसने रोका था। ऐसे में मार्ग बंद होने की जिम्मेदार सरकार है। बॉर्डर खुलवाने के लिए किसानों को बेवजह तंग किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद वीरवार को जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। बार एसोसिएशन ने दीपेंद्र हुड्डा को सोनीपत बार की आजीवन सदस्यता दी और चैंबर भी अलॉट किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि किसान आंदोलन के कारण राजकोषीय घाटा हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी सरकार पर है। उन्होंने आगामी पंचायत व निकाय चुनाव के बारे में स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब तक केवल नगर निगम व नगर परिषद के चुनाव ही सिंबल पर लड़ती आई है, लेकिन पंचायत चुनाव नगर पालिका चुनाव सिंबल पर नहीं लड़े गए हैं। इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रेल कोच फैक्टरी को सोनीपत से वाराणसी शिफ्ट कर दिया है। मारुति उद्योग ने जैसे गुरुग्राम का नक्शा बदला, वैसे रेल कोच फैक्टरी इस पूरे इलाके का नक्शा बदल देती। महम का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के जेवर में चला गया। सरकार की अनदेखी के कारण प्रदेश बेरोजगारी व अपराध को छोड़ हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, मेयर निखिल मदान, कपूर नरवाल, सोनीपत बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप भारद्वाज, उप-प्रधान नीरज मलिक, सचिव हिम्मत सिंह दहिया, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, मनोज रिढ़ाऊ, बिजेंद्र आंतिल, कमल हसीजा, ललित पंवार, देवेंद्र शर्मा, भलेराम जांगड़ा, अनिल गुप्ता, प्रमोद भगत, इंद्रजीत खोखर, सतीश चेयरमैन, जसपाल खेवड़ा, सतपाल गोयल, संतोष गुलिया, पार्षद बिजेंद्र मलिक, सुरेश भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed