{"_id":"67900173253f194d4c0e53c8","slug":"the-soldier-was-cremated-with-state-honors-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131149-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजकीय सम्मान के साथ किया जवान का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजकीय सम्मान के साथ किया जवान का अंतिम संस्कार
Wed, 22 Jan 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के गांव कासंडा में राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार करते हुए। संवाद
सोनीपत। सड़क हादसे का शिकार हुए आर्मी जवान का मंगलवार को उनके पैतृक गांव गोहाना के गांव कासंडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की राजस्थान के बीकानेर में रविवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कासंडा में लाया गया। अंतिम संस्कार में मुखाग्नि उनके पिता ने दी। सेना की तरफ से नायब सूबेदार अमित सिंह सहित अन्य ने सलामी दी।
गोहाना के गांव कासंडा निवासी दीपक (26) की वर्ष 2018 में 24 फील्ड रेजिमेंट में नियुक्ति हुई थी। मौजूदा समय में दीपक की बीकानेर में मिलिट्री कैंप में ड्यूटी थी। वह रविवार को महाराष्ट्र के नासिक जा रहे थे। राजस्थान के बीकानेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर पहुंचे तो उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दीपक की मौत हो गई। जवान की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
तीन साल पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती
दीपक की तीन साल पहले शादी हुई थी। दीपक का एक साल का बेटा है। उनकी पत्नी अब गर्भवती है। बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही सिर से पिता का साया उठ गया। दीपक के पिता दलबीर ने बताया कि परिवार में सिर्फ दीपक ही सरकारी नौकरी पर थे। दीपक की मौत होने से सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।