{"_id":"60d622f08ebc3e32a843c3cd","slug":"the-soldier-threw-the-dead-body-of-a-five-month-pregnant-wife-into-the-drain-arrested-sonipat-news-rtk614687224","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला रेत शव ड्रेन में फेंका, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला रेत शव ड्रेन में फेंका, गिरफ्तार
विज्ञापन
दहेज में कार समेत अन्य सामान की मांग पूरी नहीं होने पर फौजी ने शुक्रवार सुबह पांच माह की गर्भवती पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और उसके शव को ड्रेन में फेंक दिया। उसने शुक्रवार सुबह पत्नी को रोहतक में ससुराल से लेकर आते हुए रास्ते में माहरा गांव के पास वारदात को अंजाम दिया। उसने ससुराल वालों को खुद ही फोन करके मौके पर बुलाया।
ससुराल वाले मौके पर पहुंचे तो अपनी बेटी का शव ड्रेन में लहूलुहान पड़ा देखकर बरोदा थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने उसके पति पर दहेज के लिए हत्या और सास-ससुर व देवर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
छह महीने पहले गोहाना के गौतम हुई थी रोहतक की ज्योति की शादी
रोहतक की इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले मामन ने बताया कि उसने अपनी बेटी ज्योति (25) की शादी छह महीने पहले गोहाना में गौतम नगर निवासी गुलशन के साथ की थी, जो सेना में सिपाही है। मामन का आरोप है कि शादी के बाद से ज्योति को उसका ससुर, सास, देवर व पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह दहेज में गाड़ी, चेन व एसी की मांग कर रहे थे। गुलशन ने भी उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। वे सभी ज्योति को मायके वालों के साथ बातचीत भी नहीं करने देते थे। अब गुलशन ने गाड़ी व अन्य मांग पूरी न होने पर ज्योति की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
ज्योति को खुद ही मायके में लेकर गया था गुलशन
मामन ने बताया कि गुलशन वीरवार शाम चार बजे ज्योति को रोहतक उसके घर लेकर गया था। वह रात को तबीयत खराब बताते हुए सो गया और सुबह चार बजे गोहाना जाने के लिए उठा। वह ज्योति को सुबह पांच बजे बाइक पर गोहाना अपने घर के लिए लेकर चला था। मामन के अनुसार उसने एक घंटे बाद गुलशन व ज्योति के घर पहुंचने की जानकारी के लिए उसके पिता नफे सिंह के पास फोन किया, क्योंकि गुलशन उसका फोन नहीं उठा रहा था। इसके कुछ ही देर बाद गुलशन का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि वह और ज्योति गांव माहरा के पास रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर एक गार्डन के सामने ड्रेन नंबर-8 पर हैं। ज्योति बोल नहीं रही है। उसके बाद उसने फोन काट दिया।
ड्रेन की पटरी पर खून से लथपथ हालत में बैठा मिला गुलशन
मामन के अनुसार वह जब परिवार सहित मौके पर पहुंचा तो ड्रेन की पटरी पर गुलशन बैठा हुआ था और वह खून से लथपथ था। वह कुछ नहीं बता रहा था और ज्योति पटरी के साथ ड्रेन के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। मामन का आरोप है कि ज्योति को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसके पति गुलशन ने उसकी हत्या की है। उनके अनुसार ज्योति पांच माह की गर्भवती थी। उसे प्रताड़ित करने व दहेज की मांग करने में उसकी सास-ससुर व देवर भी शामिल हैं।
रोहतक में किया ज्योति के शव का अंतिम संस्कार
बरोदा थाना पुलिस ने ज्योति के शव का पोस्टमार्टम गोहाना के नागरिक अस्पताल में करवाया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन ज्योति का शव रोहतक लेकर गए और वहीं पर उसका संस्कार किया।
वर्जन
थाने में सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि ड्रेन नंबर-8 में महिला का शव पड़ा है। लड़की के पिता का आरोप है कि उसके पति गुलशन ने उसकी दहेज के लिए हत्या की है। उसने गुलशन के पिता, मां व भाई पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- बदन सिंह, बरोदा थाना एसएचओ।