फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The situation worsened due to 120 mm of rain, people were troubled by waterlogging

120 एमएम बारिश से बिगड़े हालात, जलभराव से परेशान रहे लोग

Sun, 12 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The situation worsened due to 120 mm of rain, people were troubled by waterlogging
गोहाना में बारिश के दौरान पालीथिन लगाकर दुकान में पानी जाने से रोकने का प्रयास करता दुकानदार। - फोटो : Sonipat
गोहाना। उपमंडल में शनिवार को रिकॉर्ड बारिश से एक महिला का मकान गिर गया और शहर थाना के पास पेड़ की शाखा टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। वहीं शहर में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। कांग्रेस विधायक जगबीर सिह मलिक ने शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गोहाना में शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे झमाझम बारिश हुई। शाम पांच बजे तक गोहाना क्षेत्र में 120 और खानपुर कलां क्षेत्र में 49 एमएम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन सड़कों, गलियों, घरों और दुकानों में पानी भरने से आफत अधिक बनी रही। बारिश के कारण सिविल रोड, जींद रोड, बरोदा रोड, महमूदपुर रोड, रोहतक-पानीपत रोड, सोनीपत रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ। इससे वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा दुकानदार व मकान मालिक भी अपनी दुकानों और मकानों से पानी निकालते नजर आए।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज परिसर बना तालाब
शहर के राजकीय महिला कॉलेज में भी करीब ढाई फुट तक पानी भर गया। बारिश का पानी बरामदे के साथ ही कमरों में भी भर गया। इससे छात्राओं व स्टाफ को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतर स्टाफ कॉलेज से पानी का स्तर कम होने के बाद छुट्टी कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ की शाखा गिरने से कई घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
शहर में पुराने जींद रोड स्थित शहर थाना के पास बारिश में एक कीकर के पेड़ की बड़ी टहनी बिजली की मेन लाइन पर गिर गई। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। इसके बाद बिजली निगम की टीम ने पहुंचकर पेड़ की टहनी को अलग किया और बिजली आपूर्ति को चालू कराया।
तेज बारिश में गिरा विधवा का आशियाना
बारिश के चलते महम मोड़ के निकट स्थित भगवान रविदास मंदिर की गली में एक विधवा का मकान गिर गया। राजबाला पति के निधन के बाद अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए चारपाई में निवार डालने का काम करती है। उसका बड़ा बेटा विकास एक दुकान पर नौकरी करता है। राजबाला के अनुसार दोपहर के समय अचानक जोर का धमाका हुआ। पूरा चौबारा बारिश में गिर गया। उसका मलबा भूतल के कमरे की छत को तोड़ता हुआ नीचे आ गिरा। चौबारे और नीचे के कमरे में रखे अनाज की टंकी, कपड़ों के संदूक समेत सब सामान मलबे में दब गया और बर्बाद हो गया। राजबाला ने अपने पुनर्वास के लिए प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

शहर में पानी निकासी के हालत खराब : विधायक
गोहाना हलका के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने जींद रोड, सोनीपत रोड समेत कई मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में पानी निकासी के हालत खराब हैं। इससे पहले पानी निकासी को लेकर शहर की इतनी दुर्दशा नहीं हुई है। शहर में विकास के नाम पर लगे 100 करोड़ रुपये पर बारिश ने पानी फेर दिया है। सड़कों के साथ ही लोगों के मकान भी डूबे हुए हैं। लोगों को आने-जाने का रास्ता नहीं बन रहा है। नागरिक अस्पताल के शवगृह में भी पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed