फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The 'Seva Sankalp Abhiyan' will run from September 17 to October 17.

Sonipat News: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The 'Seva Sankalp Abhiyan' will run from September 17 to October 17.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने गतिविधियों और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि सोनीपत में अभियान की गतिविधियों के लिए संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विभागाध्यक्षों को कार्यक्रमों का समयबद्ध और प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें आमजन, सामाजिक संगठनों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में करीब 14 प्रमुख मॉड्यूल और कार्ययोजनाओं के माध्यम से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों का सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय नवाचार चुनौती और जन सेवक महाकुंभ-पंचायत से संसद तक समेत अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed