{"_id":"69a42a68eba16323a0090098","slug":"the-secret-of-spiritual-holi-is-hidden-in-shri-ramcharitmanas-tulsidas-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150304-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री रामचरितमानस में छिपा है आध्यात्मिक होली का रहस्य : तुलसी दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री रामचरितमानस में छिपा है आध्यात्मिक होली का रहस्य : तुलसी दास
Sun, 01 Mar 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की इंदिरा कॉलाेनी में सुंदरकांड पाठ सुनते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। इंदिरा कॉलोनी में श्रीराम परिवार की ओर से श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं श्री रामकथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तुलसी दास मदान ने कहा कि श्रीरामचरितमानस में पारंपरिक रंगों वाली होली का सीधा वर्णन नहीं है लेकिन इसमें आध्यात्मिक होली (ज्ञान-मंथन) का गहरा रहस्य छिपा है।
उन्होंंने कहा कि आध्यामिक होली में प्रभु के गुणों और भक्ति के रंगों से मन को रंगा जाता है। यह भरत मिलाप के बाद आनंद और अधर्म पर धर्म की विजय जैसे होलिका दहन का प्रतीक माना जाता है। सीता की ओर से लक्ष्मण और भरत को श्रीराम की सेवा रूपी प्रेम का रंग प्रदान करना भी प्रसंग है जो होली के भाव को दर्शाता है।
होलिका दहन की तरह ही रामचरित में दुष्टों और राम के आदर्श राज्य स्थापना को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दिखाया गया है। इस अवसर पर पवन सहगल, श्याम रहेजा, राकेश बहल, महेश पांडे, राजन मनचंदा, रमाकांत, अश्विनी, मेहरचंद, महेश सपड़ा, मनोज भी उपस्थित रहे।