फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The second son was in the womb, a letter came...will take leave, news of martyrdom came

Sonipat News: दूसरा बेटा पेट में था, पत्र आया...छुट्टी लेकर आएंगे, शहादत की खबर आई

Sat, 12 Jul 2025 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Jul 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
The second son was in the womb, a letter came...will take leave, news of martyrdom came
शहीद सुखबीर सिंह (फाइल फोटो )
सोनीपत। 13 जून 1999 को कारगिल के द्रास सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने हमला किया। गोहाना के गांव रुखी निवासी सिपाही बलिदानी सुखबीर सिंह के सीने में गोली लगी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने दुश्मनों का मुकाबला किया और उनको सीमापार खदेड़ने के बाद ही वे शहीद हुए।
विज्ञापन

शहीद की पत्नी चंदा देवी गोहाना के हुडा सेक्टर-सात में रहती हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा आशीष और छोटा बेटा गौरव है। चंदा देवी पति को याद करते हुए भावुक हो जाती हैं। चंदा देवी बोलीं, पति जब शहीद हुए तब मैं दूसरे बेटे को जन्म देने वाली थी। पति का पत्र आया था कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले वे छुट्टी लेकर आ जाएंगे, लेकिन वे वादा पूरा नहीं कर पाए। उनकी शहादत की सूचना आई। उन्हें गर्व है कि वे शहीद की पत्नी हैं। शहीद सुखबीर सिंह सम्मान में गांव रुखी में स्मारक बनाने के साथ राजकीय स्कूल का नामकरण भी उन्हीं के नाम से किया गया है। छोटे बेटे गौरव ने पिता को नहीं देखा, लेकिन पिता की शहादत की शौर्यगाथा प्रेरणा देती है। गौरव सेना का अधिकारी बनना चाहता है। गांव के युवा शहीद पार्क से गुजरते हैं तो उनको शहीद सुखबीर सिंह की बहादुरी पर गर्व की अनुभूति होती है।
विज्ञापन


ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में भर्ती हुए थे
शहीद सुखवीर सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1976 को हरियाणा के सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के रुखी गांव में होशियार सिंह मलिक के यहां हुआ था। 27 दिसंबर, 1994 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद उन्हें 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। कारगिल युद्ध में सुखबीर सिंह 13 जून को देश की रक्षा करते हुए बलिदानी हुए थे। पूरे गांव को सुखबीर की शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 27 : शहीद सुखबीर सिंह (फाइल फोटो )

शहीद सुखबीर सिंह (फाइल फोटो )

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed