फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Sarva Karamchari Sangh group mobilized their colleagues, strike tomorrow

Sonipat News: सर्व कर्मचारी संघ के जत्थे ने साथियों को किया लामबंद, हड़ताल कल

Tue, 10 Feb 2026 05:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
The Sarva Karamchari Sangh group mobilized their colleagues, strike tomorrow
गोहाना में हड़ताल के संबंध में साथी कर्मचारियों को उत्साहित करते सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जत्था मंगलवार को गोहाना पहुंचा। जत्थे की अगुवाई संघ के गोहाना इकाई के प्रधान सुरेश यादव ने की। जत्थे में जिला प्रधान देशराज नैन, राज्य सचिव जगमिंदर, राज्य उप प्रधान कश्मीर, सीटू की जिला प्रधान अनीता, जिला कोषाध्यक्ष राजीव खत्री शामिल रहे।
जत्थे ने सबसे पहले सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद बरोदा रोड स्थित बिजली विभाग और फिर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

राज्य सचिव जगमिंदर ने कहा कि सरकार की तरफ से लागू किए गए लेबर कोड किसान और कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य इन लेबर कोड को रद्द करवाना, हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाना, पुरानी पेंशन बहाल करवाना और बिजली विभाग में लगे कर्मचारियों को 10 हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता दिलवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ गोहाना के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि 12 फरवरी को सभी विभागों के कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों में हड़ताल पर बैठेंगे। बाद में एक जगह इकट्ठा होकर शहर में प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर सोहन, सुनील, जितेंद्र, प्रदीप, नानी देवी, प्रेम सिंह, सुनीता, अनीता सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed