{"_id":"6653cfb033fbd7fd2b006417","slug":"the-sarpanch-presented-cricket-kits-to-three-teams-of-the-village-sonipat-news-c-197-1-snp1007-118779-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच ने गांव की तीन टीमों को क्रिकेट किट की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरपंच ने गांव की तीन टीमों को क्रिकेट किट की भेंट
Mon, 27 May 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। टेहा ग्राम पंचायत के सरपंच ने खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गांव की टीमों को क्रिकेट किट भेंट की। सरपंच आशीष त्यागी ने कहा कि गांव के युवा खिलाड़ी क्रिकेट में प्रति काफी रुझान रखते हैं। उन्हें खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसी वजह से गांव की तीन टीमों को अलग-अलग क्रिकेट किट भेंट की गई है।
सरपंच ने कहा कि खेलों से जहां गांव में आपसी भाईचारा बना रहता है। वहीं युवा लड़के भी खेल की तरफ अग्रसर होकर अपने शरीर व खेल प्रतिभा को निखार सकते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। पंचायत युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मोनू, अंकित, पंच विनोद, पंच देवेंद्र, जोंटी, मंजीत, मूलचंद, ललित व तीनाें टीमों के कप्तान व खिलाड़ी मौजूद रहे।