फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The route will be diverted for the construction of Delhi road

Sonipat News: दिल्ली मार्ग के निर्माण के लिए रूट होगा डायवर्ट

Tue, 16 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The route will be diverted for the construction of Delhi road
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर आवाजाही करना परेशानी से भरा साबित हो रहा था मगर अब इसका नए सिरे से निर्माण करने का रास्ता साफ हो गया है। मार्ग को जल्द बनाकर तैयार करने के लिए सोमवार को एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, पुलिस व पंचायती विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी के सहयोग से निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर लेने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

खरखौदा-दिल्ली मार्ग पिपली गांव में सबसे ज्यादा खस्ताहाल है। यही वह जगह है जहां पर रोजाना जाम लगता है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस परेशानी को दूर करने के लिए सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

पहले लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता बिजेंद्र चहल ने एसडीएम डॉ. निर्मल नागर को एक रूट डायवर्ट प्लान देकर कई विभागों की इसमें मदद मांगी। सड़क निर्माण को निर्बाध तरीके से बनाकर जल्द तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास से लेकर केएमपी एक्सप्रेस वे तक होगा निर्माण
खरखौदा-दिल्ली मार्ग को शहर के बाईपास से लेकर केएमपी एक्सप्रेस वे तक बनाया जाना है। इस मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव है। ऐसे में अगर वाहनों की आवाजाही भी निर्माण कार्य के दौरान होती रहेगी तो काम में देरी होगी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की तरफ से वाहनों के रूट को डायवर्ट करने का प्रस्ताव एसडीएम डॉ. निर्मल नागर को सौंपते हुए इस पर मंजूरी मांगी है।

यह बनाया गया रूट प्लॉन

खरखौदा से वाया थाना कलां, थाना खुर्द, मंडोरा व नाहरा होते हुए हलालपुर के रास्ते जटोला व सैदपुर चौक पर पहुंचा जा सकता है जबकि दिल्ली जाने के लिए एनएच 334बी से कंवाली-नरेला मार्ग या फिर रोहट से यूईआर-2 का प्रयोग किया जा सकता है। दूसरी तरफ खरखौदा से वाया गोपालपुर और फिर आईएमटी होते हुए नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग के रास्ते दिल्ली आवाजाही की जा सकती है जबकि वाहन चालक इसके साथ ही बरोणा मार्ग के रास्ते खुरमपुर मोड़, पाई, किढौली होते हुए सोहटी गांव से सैदपुर की तरफ भी आ सकते हैं।

सात करोड़ की लागत से खरखौदा-दिल्ली मार्ग का एक हिस्सा बनेगा। जहां से रूट डायवर्ट किया गया है वहां पर पेड़ों की टहनियां हटाने के लिए वन विभाग व र अगर नीचे हैं तो बिजली निगम को कहा गया है। वहीं पिपली में एक चैंबर से पानी निकल रहा है। उसे ठीक करने के आदेश बीडीपीओ को दे दिए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कहा गया है। -डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed