फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The results of by-elections showed the mirror to BJP across the country: Dr. Ajay Chautala

उप चुनावों के नतीजों ने देशभर में भाजपा को दिखाया आईना : डॉ. अजय चौटाला

Sun, 14 Jul 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
The results of by-elections showed the mirror to BJP across the country: Dr. Ajay Chautala
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि देशभर के लोग परेशान होकर भाजपा को नकार रहे हैं। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर हुए उपचुनावों के परिणाम ने इसे साबित कर दिया है। कभी 75 तो कभी 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को जनता आईना दिखा दिया है।
विज्ञापन


वह रविवार शाम को सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता पूर्व की कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार और भेदभाव को भी नहीं भूली है और न ही कभी भूल सकती। जजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जनहितैषी नीतियों व कार्यों को लेकर जाएंगे और मौजूदा भाजपा सरकार की कमियों को उजागर करेंगे। विरोधियों की तरफ से फैलाए गए दुष्प्रचार का भी जजपा जवाब देगी। डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जजपा 20 जुलाई तक सभी जिलों में अपने कार्यकर्ताओं को मुस्तैद कर फील्ड में उतार देगी। इसके बाद संगठन के नवनिर्माण पर फोकस किया जाएगा। अगस्त से प्रत्येक गांव, शहर में पार्टी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। जजपा में अनुभवी व मेहनती कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने कहा कि जजपा ने अगले 100 दिनों का रोडमैप तैयार कर लिया है, इसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा और कांग्रेस की पोल खोलने के लिए फील्ड में उतरेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, रणबीर दहिया, बलजीत मलिक, सुमित राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान, रजनी मलिक, अजीत आंतिल, रमेश बडौली, संदीप गहलावत, सुरेंद्र मलिक, रोहतास दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed