फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The registry was done by making another woman stand, four named on the complaint of the Naib Tehsildar

Sonipat News: दूसरी महिला को खड़ी कर करवाई रजिस्ट्री, नायब तहसीलदार की शिकायत पर चार नामजद

Sun, 14 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
The registry was done by making another woman stand, four named on the complaint of the Naib Tehsildar
गोहाना। फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर एक महिला के प्लाॅट की दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराने के मामले में चार लोगों के खिलाफ नायब तहसीलदार ने शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार शिवराज ने पुलिस को बताया कि गांव गुढ़ा की अनीता के नाम गांव में 483 वर्ग गज का प्लाॅट है और वह उसकी मालिक है। उसकी जमीन का परित्यागनामा 9 मई को किया गया है। तहसील में उसकी जगह अनीता नाम की दूसरी महिला को खड़ा करके फोटो उतरवाया गया। परित्यागनामा में उसके फर्जी अंगूठे लगवाए गए और हस्ताक्षर किए गए। उनके प्लाॅट को प्रिंस को बेचा गया। परित्यागनामा महिला ने अधिवक्ता से तैयार करवाया। इसके बाद जगदीश नंबरदार व गवाह अमित ने नकली महिला की शिनाख्त की। अनीता का आरोप है कि चारों ने मिलकर धोखाधड़ी से परित्यागनामा करवाया। उनको जब इस बारे में पता चला तो इस संबंध में तहसील में शिकायत की। इस पर नायब तहसीलदार ने जांच की। नायब तहसीलदार शिवराज ने पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed