फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The PWD guesthouse will get a new look, and guests will receive amenities similar to those of a three-star hotel.

Sonipat News: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह को मिलेगा नया रूप, ठहरने वालों को मिलेंगी तीन-स्टार होटल जैसी सुविधाएं

Sat, 03 Jan 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The PWD guesthouse will get a new look, and guests will receive amenities similar to those of a three-star hotel.
फोटो :05: सोनीपत के रेलवे रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह। संवाद - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विश्राम गृह का करीब पांच दशक बाद कायाकल्प किया जाएगा। यहां ठहरने वालों को तीन स्टार के होटल वाली सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए पंचकूला स्थित मुख्यालय ने विभाग को नए सिरे से बजट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए दिसंबर 2024 में लगभग एक करोड़ रुपये का बजट तैयार कर भेजा गया था, लेकिन उसमें कुछ तकनीकी खामियां पाए जाने के बाद उसे रद्द कर दिया गया। अब विभाग शेष आवश्यक बिंदुओं को शामिल करते हुए दोबारा प्रस्ताव तैयार करेगा।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित विश्राम गृह वर्ष 1975 में तत्कालीन राजस्व मंत्री चिरंजीलाल शर्मा के शिलान्यास के बाद 1976 में आम उपयोग के लिए खोला गया था। समय के साथ भवन और इसकी सुविधाएं जर्जर होती चली गईं। पुराने दरवाजे-खिड़कियां, पाइप फिटिंग और फर्नीचर अब उपयोग योग्य नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 साल पुराने इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय इसी को देखते हुए लिया गया है। नए प्रस्ताव के तहत विश्राम गृह में फॉल सीलिंग लगाई जाएगी, शौचालयों की पाइप फिटिंग बदली जाएगी और सभी कमरों के दरवाजे, खिड़कियां व शीशे नए लगाए जाएंगे। इसके बाद कमरों में नया फर्नीचर रखा जाएगा।
फर्नीचर और साज-सज्जा पर भी रहेगा विशेष फोकस
सुंदरीकरण के बाद कमरों में नए डबल बेड लगाए जाएंगे। इनके साथ सोफा सेट, कुर्सी-मेज की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं, फॉल सीलिंग और फर्नीचर के रंग-रूप से मेल खाते पर्दे भी दरवाजों और खिड़कियों पर लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने फर्नीचर निर्माण से जुड़ी कंपनियों से संपर्क की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यालय से बजट को मंजूरी मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि सभी खामियों को दूर कर जल्द संशोधित बजट भेजा जाए ताकि विश्राम गृह का सुंदरीकरण तय समय में पूरा हो सके।


समय के साथ विश्राम गृह की सुविधाएं काफी पुरानी हो चुकी हैं। सुंदरीकरण के लिए नया बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही आवश्यक कार्य शुरू कराए जाएंगे।

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed