फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The protest and demonstration continued for the second day also.

Sonipat News: दूसरे दिन भी मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन रहा जारी

Sat, 09 May 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The protest and demonstration continued for the second day also.
फोटो: सेक्टर 15 ​स्थित एचएसवीपी कार्यालय गेट पर रोष प्रदर्शन करते जन स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत:
सोनीपत। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी का धरना, रोष प्रदर्शन शुक्रवार को भी सेक्टर 15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय गेट पर जारी रहा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह व जिला चेयरमैन राकेश त्यागी ने की।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि एचएसवीपी के दोनों डिविजनों में अब तक किसी कार्यकारी अभियंता ने ट्रांसफर होने के बाद नियुक्ति नहीं ली है। इसलिए सोनीपत के रेगुलर और कौशल रोजगार निगम कर्मचारी अथवा कच्चे कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


सोनीपत डिवीजन में किसी कार्यकारी अभियंता के नहीं होने के कारण अभी तक जॉब सिक्योरिटी पत्र जारी करने व नए पद स्वीकृति के लिए मुख्यालय को केस नहीं भेजा गया है। जबकि मुख्य सचिव हरियाणा और एचआरडी के लेटर अनुसार 15 मई अंतिम तिथि निश्चित की हुई है। इसलिए दुखी और परेशान कच्चे व पक्के और कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मजबूर होकर दो दिन से धरना देकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोनों मांगें 15 मई तक नहीं मानी गईं तो एचएसवीपी के सभी सेक्टरों की पेयजल सप्लाई और सीवर ठप कर हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed