फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The problem of high slab in ward 15 was resolved, construction of the street started

Sonipat News: वार्ड 15 में ऊंचे स्लैब का हुआ समाधान, गली का निर्माण शुरू

Thu, 13 Feb 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The problem of high slab in ward 15 was resolved, construction of the street started
गन्नौर। नगरपालिका की ओर से वार्ड-15 की कौशिक डेयरी वाली गली में नाले के ऊंचे स्लैब का स्थायी समाधान कर दिया है। ऊंचे स्लैब के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गली में स्थित अस्पताल में आने-जाने वाली गर्भवती महिलाओं, मरीजों व राहगीरों के लिए यह समस्या गंभीर बनी हुई थी। स्थानीय लोग काफी समय से समस्या का समाधान करवाने की मांग कर रहे थे।पार्षद शिवानी जैन ने नगरपालिका से समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की थी। इस पर नगरपालिका ने नाले के ऊंचे स्लैब को ठीक कर दिया। साथ ही गली का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है। पार्षद शिवानी जैन ने कहा कि स्थानीय लोग इस समस्या से काफी परेशान थे। अब स्लैब व गली का नए सिरे से निर्माण होने के बाद लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी। नगरपालिका के अभियंता जयदेव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की अन्य गलियों, सड़कों व जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि उन्हें ठीक करवाया जा सके। वार्ड-15 में ऊंचे स्लैब व गली निर्माण का कार्य होने पर देशबंधु मुखीजा, अंसार अली, कृष्ण कौशिक व अन्य लोगों ने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed