{"_id":"5e0ca0f68ebc3e87e200fd68","slug":"the-prison-bound-killer-was-caught-in-a-quilt-and-hijacked-sonipat-news-rtk5350578136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में बंद हत्यारोपी तक पहुंचाने के लिए रजाई में रखकर ले गया सुल्फा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में बंद हत्यारोपी तक पहुंचाने के लिए रजाई में रखकर ले गया सुल्फा, गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद परिचित से मिलने पहुंचा युवक उसके लिए रजाई में छिपाकर सुल्फा ले गया। हालांकि जब ड्योडी में चेकिंग की गई तो महिला हेड वार्डर को शक हो गया। उन्होंने रजाई को खोलकर देखा तो उसमें रूई के अंदर सुल्फे को गोलियों के रूप में छिपाया गया था। पुलिस ने रजाई लेकर गए उसके परिचित को गिरफ्तार कर लिया है। जेल उप अधीक्षक के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि कारागार में हत्या समेत सात मामलों में बंद आरोपी जागसी गांव के रवि की मंगलवार को मुलाकात थी। उससे मिलने के लिए उसके परिजन सुदेश, प्रियंका व हिमांशु मोर आए हुए थे। मुलाकात के बाद खानपुर खुर्द का रहने वाला हिमांशु मोर रवि को रजाई देने के लिए ड्योडी में आ गया। वहां पर उसने रजाई को चेकिंग के लिए महिला हेड वार्डर नरेश कुमारी के पास जमा करा दिया। जब नरेश कुमारी रजाई की चेकिंग करने लगी तो उसे शक हो गया। उसने रजाई को फाडक़र देखा तो काले रंग की पालीथिन के अंदर गोलियों के रूप में मादक पदार्थ भरा हुआ मिला। जांच में पता लगा कि वह सुल्फा था। मामले की सूचना कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रजाई में मिली पालीथिन के अंदर करीब 70 गोलियों के रूप में छिपाकर रखा गया 50 ग्राम सुल्फा बरामद किया। पुलिस ने रजाई लेकर पहुंचे हिमांशु मोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी दो सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर गया
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि हत्यारोपी रवि के लिए रजाई में छिपाकर मादक पदार्थ लेकर जेल में पहुंचा हिमांशु मोर भी पहले जेल में बंद था। वह दो सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर गया था। अब वह अपने परिचित रवि के लिए मादक पदार्थ रजाई में छिपाकर ले आया। उसे ड्योडी में ही पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि कारगार स्टाफ की सतर्कता से ही आरोपी धरा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रजाई के अंदर ही पालीथिन में सुल्फा रखकर उसको रूई के साथ ही रजाई में भरवा दिया था। बाद में उसमें धागे लगाकर उसकी सिलाई कर दी थी। जिससे वह पकड़ में ने आ सके। हालांकि महिला हेड जेल वार्डर नरेश कुमारी की सतर्कता से आरोपी धरा गया।
विज्ञापन
--
जिला कारागार में रजाई के अंदर मादक पदार्थ छिपाकर बंदी तक पहुंचाए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ लेकर कारगार में पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
सुरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी कोर्ट काम्पलेक्स सोनीपत।